युवा कार्यकारिणी ने ली शपथ
महावीरइंटरनेशनल ब्यावर इकाई के तत्वावधान में रविवार को महावीर इंटरनेशनल युवा का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण से पहले महावीर इंटरनेशनल की अजमेर जोन कौसिंल की मीटिंग हुई। जिसमें अजमेर, बांदनवाड़ा आदि क्षेत्रों के अध्यक्ष और सचिव ने 1 अप्रैल से सितंबर तक का ब्यौरा प्रस्तूत किया। मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पुष्प जैन, जोन चेयरमेन संजीव गर्ग गवर्नर कॉउंसिल मेंबर ज्ञानचंद कोठारी ने युवा चेयरमेन अनुपम रुणीवाल, सचिव यशवंतराज कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निखिल जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार रांका, कोषाध्यक्ष अनिल मेहता, सहसचिव ललित कावड़िया, प्रचार मंत्री राजेश मंत्री समेत कार्यकारिणी सदस्यों को विधिवत शपथ ग्रहण कराई।
मीटिंग में क्लब चेयरमैन सीबी गैना, जोन चेयरमैन संजीव गर्ग, सचिव गजेंद्र बोहरा, युवा डायरेक्टर अनिल लोढ़ा, कॉआॅर्डिनेटर अभय सांखला, महावीर इंटरनेशनल सुनंदा, महावीर इंटरनेशनल पद्मावती, महावीर इंटरनेशनल सुप्रिया की चेयरमैन, महावीर इंटरनेशनल ब्यावर यूनिक के सचिव गाैतम सोलीवाल, बिजयनगर से गर्वनर कौंसिल मेंबर ज्ञानचंद सिंघवी, महावीर इंटरनेशनल बांदनवाड़ा के चेयरमैन शामिल थे।
ब्यावर. महावीर इंटरनेशनल युवा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद अतिथि और नागरिक।