पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

हिन्दी दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिन्दीदिवस पर सरस्वती साहित्य परिषद एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शृंगार, वीर रस, औज, हास्य की रचनाएं प्रस्तुत कर कवियों ने शमा बांधी। अब्बाणी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत कवयित्री अंकिता चिंगारी ने मां सरस्वती की वंदना से की।

इसके बाद में कवि ओम प्रकाश ओझा ने हिन्दी हमारी भाषा है, भारत मां की आशा है... पढ़कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। इसके बाद में कवि प्रकाश चिंगारी, विष्णु क्रोधी, मोतीलाल मयूरा, महावीर महा सारथी एवं अन्य कवियों ने एक के बाद एक कविता सुनाकर लोगों को बांधे रखा। काव्य गोष्ठी के दौरान भारत विकास परिषद प्रांतीय महासचिव दिनेश कोगटा, शाखा संरक्षक काशीराम जागेटिया, प्रभारी अजय पोखरना आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कवि अय्यूब आजाद ने किया।