जलापूर्ति प्रभावित
बिजयनगर| शहरकी जलापूर्ति व्यवस्था एक पखवाड़े से गड़बड़ाई हुई है। उधर जलदाय विभाग बार-बार विद्युत ट्रिपिंग के चलते चाहकर भी जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू नहीं कर पा रहा है। एक पखवाड़े से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। जलदाय विभाग द्वारा 48 घंटे के अंतराल के बजाय 72 से 100 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति की जा रही है।