विधिक जागरूकता का किया प्रचार
बिजयनगर| राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के बीच पर्यावरण, वन संरक्षण सुरक्षा एवं धूम्रपान निषेध विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य सुशीला अमरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने भाग लिया।