पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्संग से आत्मा का कल्याण

सत्संग से आत्मा का कल्याण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर. सत्संगसे ही आत्मा का कल्याण संभव है। जीवन में जो कुछ अनुकूलताएं एवं सुख मिलता है। वह धर्म से ही संभव है। जैन आचार्य यशोर|सूरि मसा सोमवार को कमला फैक्ट्री इलाके में स्थित व्यवसायी गंगाधर काठेड़ के आवास पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।

मनुष्य भव दुर्लभ मिला है, यह जानते हुए भी हम दिन-रात धन कमाने के फेर में उलझे रहते है, यहीं प्रक्रिया अंतिम सांस तक जारी रखते है तो फिर पशु और हमारे में फर्क क्या हुआ। उन्होंने कहा कि संसार के हालात बड़े अजीब है दुकान पर नौकर पहले घर जाता है, और मालिक देर रात तक जूझता रहता है, कैसी दशा है आखिर नौकर कौन ओर सेठ कौन अब खुद ही समझ सकते है। उन्होंने कहा कि सज्जन की सत्संग जीवन में परिवर्तन संभव है। आचार्य प्रवर ने वर्तमान में युवा पीढ़ी के जो हालात उत्पन्न हो रखे है। उसके जिए सबसे बड़ा कारण खराब संगत है, नतीजन आज का युवा सप्त व्यसन में लिपटता जा रहा है।