पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राज्ञ कॉलेज की परिषदों का उदघाटन

प्राज्ञ कॉलेज की परिषदों का उदघाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर | श्रीप्राज्ञ कॉलेज में गुरूवार को विभिन्न परिषदों का उदघाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत डीवाईएसपी बीएसएफ योगाचार्य डॉ.आरएन शर्मा मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम में कला, वाणिज्य, कम्प्यूटर, विज्ञान और मेनेजमेंट संकाय की इस सत्र की परिषदों का उदघाटन हुआ। डॉ. शर्मा ने संकाय के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान योग और न्यूरो थेरेपी के द्वारा बिना औषधि और दवा के विभिन्न रोगों का इलाज करने के तरीके बताए। प्राचार्य डॉ. प्रणय चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया। समारोह में छात्र संघ अध्यक्ष गौरव कुमावत, उपाध्यक्ष सूरज आसवानी, महासचिव नवीन जैन, संयुक्त सचिव दीपक पाराशर सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंबर चौहान ने किया।