बाढ़ पीडि़तों को सहायतार्थ धन संग्रह
बिजयनगर| सैनसमाज कल्याण संस्था सुभाष नगर तारों का खेड़ा के तत्वावधान में सैन समाज के सदस्यों ने गुरूवार को जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ राशि एकत्रित की। समाज के जगदीश सैन, मिट्ठू सैन, महावीर, संपत, हनुमान, कैलाश, भागचंद, रामधन, जीतू, गिरधारी, सुनील, शिवप्रसाद एवं कन्हैयालाल सैन आदि ने मुख्य बाजार में डोर-टू-डोर दस्तक देकर सहयोग राशि की मांगी।