शोभायात्रा में सजाई झांकियां
बिजयनगर|श्री दक्षप्रजापति विकास समिति के तत्वावधान में कुलदेवी श्री यादे माता जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। प्रतिपक्ष नेता संजय कुमावत मुख्य अतिथि एवं पार्षद ऊषा कलवानी विशिष्ट अतिथि थीं। अध्यक्ष बाबूलाल घोड़ेला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया कि समाज को छात्रावास के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव पास होने के बावजूद भूमि आवंटन नहीं हो पा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री बुद्धराज, त्रिलोक राजोरा, रामलाल प्रजापति, महावीर लूणिया, भंवर कपूरपुरा, कुन्दन बरूंदना, चाैथमल, रामचंद्र, शिवराज, हेमराज, जितेन्द्र घोड़ेला, जीवराज भंवरलाल बेरा सहित काफी तादाद में समाज के लोग मौजूद रहे।
बांदनवाड़ा|श्रीयादे युवा मंडल बांदनवाड़ा एवं प्रजापति समाज की ओर से श्री यादे माता जयंती महोत्सव तेजाजी महाराज की थान परिसर में धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सरपंच विरेन्द्रसिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण एवं श्री यादे माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर अशोक कुम्हार, जगदीश प्रलाया, सुरेश लूनिया, रामराज, रामप्रसाद प्रलाया, शिवप्रकाश लूनिया, भैरुलाल, पप्पू, भंवरलाल, रामदेव, नौरतमल, गोविन्द कुम्हारिया, पांचू छछूंदरा, कैलाश सतावड़िया सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।
पीसांगन|प्रजापतसमाज द्वारा श्री यादे माता की झांकी निकली गई। झांकी में पूर्व उपसरपंच लालचन्द प्रजापत, मिश्रीलाल सुवालाल गुजराती, पुष्कर नारायण, राजेन्द्र प्रसाद, सीताराम आयदन, दीपचन्द सहित आदि मौजूद थे।