हिंदू सम्मेलन की तैयारियां शुरू
ब्यावर| विश्वहिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर आशापुरा माता मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन 11 जनवरी को होगा। ब्यावर सहित आसपास के गांवों के सदस्य भाग लेंगे। जिला मंत्री सुरेश वैष्णव के मुताबिक करीब 4 घंटे तक चलने वाले हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय मंत्री विनायक राव होंगे।
जिलाध्यक्ष नितेश गोयल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रांत मंत्री सुरेश गोयल एवं विभाग संगठन मंत्री रामेश्वर बाबा ने भाग लिया। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गय। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर भीम, जवाजा, बिजयनगर, मसूदा, पीसांगन, बलाड़, सरगांव, सरमालिया, सारोठ, भीनाम, बांदनवाड़ा, ब्यावर के करीब कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में सुरेंद्र कुमावत, परसराम चंदवाणी, चिम्मन सिंह, मुकेश लोधा, राम शास्त्री, हेमंत कुमावत, गोपाल सिंह, डूंगरमल सांखला, शेखर चौहान, कपिल थवानी, माणक साहू, प्रवीण गोयल, लाल सिंह, हीरालाल नाहर, राजेंद्र शर्मा, धनराज कावडिय़ा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
धर्मकी रक्षा के लिए आगे आएं युवा
विश्वहिंदू परिषद धर्मप्रसार युवा शक्ति मंच की बैठक आशापुरा माता मंदिर परिसर में हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अपना तन, मन, धन राष्ट्रीय निर्माण धर्म रक्षा में लगाए। बैठक में प्रांत सहसंयोजक हनुमान सिंह रावत सहसंयोजक का त्रिलोक तालेपा को दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में जिला सहमंत्री मुकेश सोनी, जिला संयोजक मुकेश जोधावत, नगर संयोजक पवन जोशी, नंदू कोठारी, वीरेंद्र सिंह रावत मौजूद थे।
ब्यावर. आशापुरामाता मंदिर आयोजित बैठक में चर्चा करते विहिप पदाधिकारी।