पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायका समाज मंे एकता पर दिया जोर

रायका समाज मंे एकता पर दिया जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवस्थानएवं पशुपालन राज्यमंत्री ओटा राम देवासी ने रविवार दोपहर निकटवर्ती धनोप शक्तिपीठ स्थल पर राय का समाज के लोगों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया साथ ही समाज में एकजुटता का संदेश दिया।

अखिल भारतीय रायका देवासी समाज की ओर से निर्माणाधीन धर्मशाला का अवलोकन करने के बाद राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने रायका रेबारी समाज के सम्मेलन को सं‍बोधित किया। देवासी का मुख्य जोर एकता भाईचारा बढ़ाने एवं सामाजिक एवं धार्मिक सदभाव पर रहा। उन्होंने कहा कि समाज के उद्योगपति एवं धनाढ्य वर्ग के लोगों को जो गरीब परिवार के बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें उचित सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने चाहिए। देवासी ने समाज के विद्यार्थियों के लिए देवनारायण आवासीय छात्रावास शक्तिपीठ धनोप माता परिसर में खुलवाने का आश्वासन दिया। जिससे भीलवाड़ा, अजमेर सहित क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

जगह-जगहस्वागत: धनोपमाता पहुंचने से पूर्व मार्ग में राज्यमंत्री देवासी का भारतीय जनता मजदूर संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्यनारायण केवट, ब्राह्मण महासभा ब्लाक अध्यक्ष महावीर शर्मा, शौकत खां, दीपचन्द शर्मा, रामकिशन कीर, रघुनंदन पुरी एवं सुरेश खटीक ने देवासी का साफा बंधवाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभा को पुष्कर राय का राम मंदिर महंत रघुनाथ दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष राय का समाज खेमराज देसाई, पूर्व पशुपालन मंत्री पोखर भाडका, पूर्व चेयरमेन प्रदेश प्रतिनिधि गोरधन रायका, अजमेर क्राइम ब्रांच एडिशनल एस. पी. मोती लाल रेबारी आदि ने सं‍बोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान भीलवाड़ा भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह खामोर, महामंत्री कैलाश काबरा, सरपंच संघ के अध्यक्ष अविनाश जीनगर, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा, ब्लाक युवामोर्चा अध्यक्ष अविनाश जीनगर, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामजस गुर्जर, धनोप सरपंच भगवती बलाई, मोचडिया खेडा सरपंच रतिराम राय का, शाहपुरा पंचायत समिति सदस्य बहादुर सामड खामोर, उद्योगपति नीमा राम देवासी, भंवर भगत सरसुन्दा, मकना महाराज शेरगढ़, धनोप माता रायका धर्मशाला विकास समिति अध्यक्ष रतिराम रायका, कोषाध्यक्ष जंवरी रायका, संगठन मंत्री माणक रेबारी सहित पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री देवासी का साफा बंधवाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

राज्यमंत्रीको दिया ज्ञापन: आयुर्वेदनर्सिं