महाविद्यालय की टीम रवाना
ब्यावर | सनातनधर्म राजकीय महाविद्यालय की बॉक्सिंग टीम अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिजयनगर रवाना हुई। टीम में देवेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सुखदेव गुर्जर शामिल है। क्रीड़ा प्रभारी प्रो. जलालुद्दीन काठात ने बताया कि प्राचार्य डॉ. एम.एम. अग्रवाल, उपाचार्य डॉ. आर.एस. अग्रवाल ने टीम को शुभकामनाएं दी। टीम मैनेजर डॉ. एन.के. साद ने बताया कि खिलाडिय़ों को मोहम्मद अली स्कूल के पीटीआई सूबेदार बिरदा खां ने प्रशिक्षण दिया।