- Hindi News
- महिला परिचालक से उलझने पर यात्री गिरफ्तार
महिला परिचालक से उलझने पर यात्री गिरफ्तार
नसीराबाद| भीलवाड़ाआगार की बस की महिला परिचालक से उलझने एवं दुर्व्यवहार करने पर एक यात्री को सिटी थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना पुलिस के अनुसार गुलाबपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र उम्मेदसिंह अजमेर-भीलवाड़ा की बस में अजमेर से बिजयनगर जाने के लिए बैठा था। यात्री ओमप्रकाश बस को बिजयनगर सिटी में ले जाने की बात को लेकर परिचालक ललिता से बहस करने लगा और बस के नसीराबाद पंहुचने पर उसने परिचालक से दुर्व्यवहार किया जिस पर परिचालक ललिता ने चालक से बस को सीधे सिटी थाने ले जाने को कहा। बस यात्रियों सहित स्थानीय सिटी थाने पंहुच गई। सिटी थाने में महिला परिचालक ललिता ने यात्री ओमप्रकाश की शिकायत दी जिस पर सिटी थाना पुलिस ने ओमप्रकाश को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।