स्वच्छता अभियान के तहत की सफाई
स्वच्छभारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ राजस्थान सप्ताह कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ। इसके तहत सोमवार को पालिका क्षेत्र के वार्ड 24 स्थित चौसला क्षेत्र में सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष धर्मीचंद खटौड़, ईओ लजपाल सिंह सोढ़ा, पार्षद राजेश यादव, नवीन सोनी, सहवरण सदस्य मदनगोपाल बाल्दी सहित अन्य ने पालिका कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाते हए सप्ताह का शुभारंभ किया।
अभियान के तहत सोमवार को बिजयनगर-भिनाय मार्ग पर आवागमन में बाधक बने बबूल की झाड़ियां एवं गंदगी के ढ़ेरों को हटाते हुए वार्ड के गली-मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता एवं सौन्दर्यकरण के लिए कार्य किया। मंगलवार को शहर के भंवरबाड़ी शनि मंदिर इलाके में सफाई कार्य किया जाएगा। दूसरी ओर पालिकाध्यक्ष खटोड़ ने प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में आमजन से सहयोग की अपील की। इस दौरान पालिका सफाई शाखा प्रभारी राजेन्द्र सिंह, योगेश शर्मा, मदनसिंह, रघुवीर प्रसाद, देवीसिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
बिजयनगर. चौसला क्षेत्र में सफाई कार्य करते पालिकाध्यक्ष धर्मीचंद खटौड़ अन्य।