पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोभायात्रा के साथ महोत्स‍व पर किया पौघरोपण

शोभायात्रा के साथ महोत्स‍व पर किया पौघरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअग्रसेन मंडल के तत्वावधान में जारी अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत बुधवार शाम तक प्रतियोगिताओं की धूम रही। वहीं गुरुवार को शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा।

अग्रसेन मंडल सचिव विजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को वैष्णव भवन में बालक-बालिकाओं के लिए गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम को शिवनारायण नागौरी, मनोज गर्ग, राधा सिंहल एवं कृष्णा बिंदल की देखरेख में मटका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें से आधी से अधिक पानी से भरी मटकी लेकर महिलाएं दौड़ीं। शाम को युवकों पुरुषों के लिए कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इसमें युवाओं बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल, उपाध्यक्ष विजयकुमार बिंदल, दीनदयाल तायल, ओम प्रकाश नागौरी, सुधीर गोयल, राजकुमार बिंदल आदि उपस्थित थे।

सचिव अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह 4:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 8 बजे अग्रसेन भवन में हवन के बाद 10:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुजरेगी। शाम को आमसभा एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतियोगिता के तहत अव्वल रहने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

िबजयनगर. अग्रसेनमहोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं।