समाज में महिलाओं की जिम्मेदारियां बताई
नसीराबाद| नगरके मार्टिन मेमोरियल चर्च में रविवार को स्थानीय चर्च की महिला सभा की सदस्यों द्वारा अजमेर डिनरी का अधिवेशन आयोजित किया गया। महिला समिति की अध्यक्षा सीमा बैप्टिस्ट के अनुसार अधिवेशन में अजमेर डिनरी की आठ कलिसियाओं अजमेर, बालकपुर, आशापुर, ब्यावर, बिजयनगर और नसीराबाद की लगभग 80 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर की सिंधिया जौहरी ने प्रभु यीशु के वचनों के माध्यम से अच्छी माता, प|ी, बहन कैसे बनें एवं समाज में महिलाओं की क्या जिम्मेदारी है, इसके बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में अजमेर डिनरी के डीन रेव्हरन जे.के. शर्मा भी उपस्थित थे। अंत में प्रेसबिटर इंचार्ज रेव्हरन सिलवेस्टर जैकब ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नसीराबाद. कार्यक्रम में उपस्थित मसीही महिलाएं।