पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2.30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी

2.30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2.30 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है। स्कूल भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 65 लाख, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना में एनीकट, नाला निर्माण के लिए 65 लाख 40 हजार रुपए स्वीकृत किए गए।

जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरुजी ने बताया कि बिजौलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चार कमरों के लिए 26 लाख, माल का खेड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सात कमरों के लिए 55 लाख, आरोली विद्यालय के चार कमरों के लिए 29 लाख, सराणा विद्यालय सात कमरों के लिए 55 लाख तथा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना में क्षेत्र के बिजौलियां एनीकट के लिए 10 लाख, नाला निर्माण के लिए 8 लाख, मानपुरा दो के लिए 11.8 लाख, थड़ौदा के लिए 7 लाख, नाला निर्माण जावदा के लिए 5 लाख, मानपुरा के लिए 5 लाख, थड़ौदा के लिए 5 लाख तथा स्कूलों में पेयजल के लिए 14 लाख 36 हजार रुपए स्वीकृत किए गए।

खबरें और भी हैं...