युवक ने फांसी लगा जान दी
भीलवाड़ा |तिलस्वां से इंदरपुरा गांव के रास्ते नीम के पेड़ से गले में फंदा लगाकर एक युवक ने जान दे दी। राहगीरों ने युवक को फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। एएसआई प्रेमशंकर के अनुसार तिलस्वां निवासी भगवानलाल (30) पुत्र रूपलाल का गत कुछ दिनों से दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ था। बुधवार दोपहर वह तिलस्वां से इंदरपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पहुंचा तथा गांव के पास ही नीम के पेड़ से अपने पास की शॉल से गले में फंदा लगा झूल गया। दोपहर में राहगीरों को भगवानलाल फंदे पर लटका दिखा तो इसकी जानकारी उन्होंने उसके भाई भंवरलाल को दी, जिसने बिजौलियां पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया।