पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खान श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच होगी

खान श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. खननक्षेत्र में सिलिकोसिस बीमारी से ग्रस्त मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी चर्चा के लिए गुरुवार को कलेक्टर के चैंबर में मीटिंग हुई। कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने अधीक्षण खनि अभियंता को निर्देश दिए कि सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण स्पाइरोमीटर से कराया जाए। इसके साथ-साथ उनके एक्सरे भी करवाएं ताकि सिलिकोसिस पीड़ित मजदूरों की जांच होकर उनका उपचार किया जा सके। बिजौलियां खनि अभियंता ने बताया कि मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 15 से 17 दिसंबर तक कांस्या , बिजौलियां सलावटिया में चिकित्सा विभाग के सहयोग से शिविर लगाया जाएगा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हर महीने लगाने के निर्देश दिए। मीटिंग में जिला क्षय अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रम आयुक्त आदि उपस्थित थे।