पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहाड़ी में दूसरे रोज भी मिली विस्फोटक सामग्री

पहाड़ी में दूसरे रोज भी मिली विस्फोटक सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुहाना/भैसावता कलां | गोठ-भैसावताकलां पहाड़ी में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जेसीबी से जमीन में दबी विस्फोटक सामग्री निकाली। ग्रामीणों ने बताया लीज क्षेत्र में जमीन खोदी तो आठ डिटनोनेटर, फ्यूज वायर, नाइट्रेट बरामद हुए हैं ये पुलिस के हवाले कर दिए। अवैध खनन की जांच खनन को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में रामकिकशन स्वामी, जिला परिषद सदस्य सतीश गजराज, पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र कुल्हरि, पूर्व उप प्रधान शिवचंद चाहर, सरपंच पति मानसिंह सहारण, हेमसिंह नरूका, गांधी पायल, सूबेदार गिरवर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर को एसडीएम सोहनलाल चौधरी ने ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की मदद से पहाड़ी पर छापामार भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। पुलिस ने लीजधारक विशाल मित्तल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया था।

हाईकोर्टमें पैरवी के लिए कमेटी : ग्रामीणोंने अवैध खनन की जांच लीज निरस्त कराने के लिए 21 सदस्यों की पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया। ग्रामीणों ने पहले भी उच्च न्यायालय में जनहित याचिका लगाई थी। इसके आदेश पक्षकारों को तामील नहीं कराने पर यह निरस्त हो गई थी।