- Hindi News
- बुहाना में जगदेव, खेतड़ी में निर्वाण बार अध्यक्ष
बुहाना में जगदेव, खेतड़ी में निर्वाण बार अध्यक्ष
बुहाना|बार एसोसिएशनके चुनाव में जगदेव सिंह यादव ने सुरेंद्र यादव को 12 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद चौधरी ने बताया कि जगदेव सिंह को 40 मत मिले, जबकि सुरेंद्र को 28। 73 अधिवक्ताओं में से 68 ने मतदान किया। पूनम कोठारी उपाध्यक्ष, नरेश भारद्वाज कोषाध्यक्ष, सुभाष शर्मा सचिव, प्रदीप सैन संयुक्त सचिव, सीताराम सैनी पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
खेतड़ी|खेतड़ीबार के शुक्रवार को हुए चुनाव में पाबूदान सिंह निर्वाण अध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन अधिकारी विजेंद्र सैनी तथा विजेंद्रसिंह सिगनौरिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला तथा मानसिंह के बीच था। पाबूदान सिंह हो 67 मानसिंह को 40 मत मिले। उन्होंने बताया कि मनोज नालपुरिया उपाध्यक्ष, प्रतापसिंह तंवर सचिव, विजय जांगिड़ कोषाध्यक्ष तथा शीशराम निर्विरोध संयुक्त सचिव चुने गए हैं।