बुहाना. भलियादेवी बालिका पीजी कॉलेज में शनिवार को सुनील सांगवान की स्मृति में ग्रामीण बालिका सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों कॉलेज की 55 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जैतपुर की रीना ने प्रथम, सोहली की दिव्या ने द्वितीय, कुहाड़वास की शर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।