यूरिया के लिए किसान महासभा का धरना
बुहाना. अखिलभारतीय किसान महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील कार्यालय पर धरना दिया। यूरिया की कालाबाजारी को रोकने तथा किसानों को जल्द से जल्द खाद मुहैया कराने की मांग उठाई। दोपहर बाद कालाबाजारी बंद करो के नारे लगाते हुए एसडीएम सोहनराम चौधरी के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्य संयोजक कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने कहा कि किसानों को फिलहाल यूरिया की भारी जरूरत है। सरकारी एजेंसियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को एक बैग के 400 से 500 रुपए देने पड़ रहे हैं। भाजपा का सुराज कालाबाजारियों के लिए है, किसानों के लिए कुराज साबित हो चुका है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश झारोड़ा ने कहा कि जनविरोधी नीतियों को बदलने के लिए आंदोलन के माध्यम से सरकार को बाध्य करना होगा। धरने में जिला उपाध्यक्ष रामप्रताप यादव, प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार यादव, सूरजभान, होशियार सिंह, प्रेमसिंह किडवाना, धर्मपाल यादव, रणसिंह, शेरसिंह यादव, रामदयाल आदि शामिल हुए।
बुहाना. यूरियाकी कालाबाजारी बंद करने की मांग को लेकर नारे लगाते कामरेड।
एसडीएम ने दिए आदेश
ज्ञापनसौंपने के बाद एसडीएम सोहनराम चौधरी ने सहायक कृषि अधिकारी राजेंद्र यादव को बुलाकर खाद विक्रेताओं को सही रेट पर यूरिया खाद बेचने के लिए पांबद करने के आदेश दिए।