पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुहाना | सूरजगढ़रोड पर शराब की दुकान का शटर तोड़कर

बुहाना | सूरजगढ़रोड पर शराब की दुकान का शटर तोड़कर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुहाना | सूरजगढ़रोड पर शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 38 पेटी अंग्रेजी शराब चुरा ली। ठेकेदार ने रविवार को ही शराब की पेटियां लाकर दुकान में रखी थीं। इस दुकान में चोरी की यह दूसरी वारदात है। शराब ठेकेदार रंगलाल यादव ने रिपोर्ट दी है कि रविवार रात सेल्समैन दुकान को ताला लगाकर घर चला गया था। सोमवार सुबह वह दुकान खोलने आया तो शटर टूटा मिला। दुकान से विभिन्न ब्रांड की 25 पेटी अंग्रेजी शराब, 7 पेटी बीयर 6 पेटी देशी शराब गायब थी। एएसआई सूरतसिंह धनखड़ ने मौके मुआयना किया। दुकान के सहारे गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। संभवतया चोर उसी गाड़ी में चुराई गई शराब ले गए हैं।

शटर तोड़कर शराब चुराई