पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्म का संदेश देती है भागवत : सलिल

कर्म का संदेश देती है भागवत : सलिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तुलस्यान धर्मशाला में शनिवार को भागवत कथा सप्ताह का समापन हुआ। कथा समाप्ति से पूर्व संजय कृष्ण सलिल ने कहा कि भागवत लोगों को कर्म करने का संदेश देती है, फल देना ईश्वर के हाथ है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नित्य भागवत पाठ करता है उसे पापों से मुक्ति मिलती है, ईश्वर का सानिध्य मिलता है। भागवत पांच करोड़ देवी देवताओं तथा साधु-संतों के मुख की वाणी है। कथा समापन के बाद पूजन, हवन तथा भंडारा हुआ। इस दौरान कैलाश सीतानी, कैलाश गर्ग, विनोद गुप्ता, गणपतराम अग्रवाल, चेयरमैन सीताराम वर्मा, बुद्धराम गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामाकिशन साह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

बुहाना. कथासे पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं।

खेतड़ी. भागवत कथा में संजय कृष्ण सलिल से प्रवचन सुनते श्रद्धालु।