टूटे तार में करंट से युवक की मौत
बुहाना | पोलसे टूटे तार से करंट लगने पर बणी में एक युवक की मौत हो गई। एएसआई सूरत सिंह धनकड़ ने बताया कि भोपालपुरा का मनोज नायक (25) सुबह गांव से सटी बुहाना बणी में शौच के लिए गया था। वहां पोल से टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में गया। तार में करंट दौड़ रहा था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनोज के एक साल का बेटा तीन साल की बेटी है।