बुहाना। आबकारी पुलिस ने मंगलवार शाम पचेरी कलां में एक घर से पशु चारे में छुपा कर रखी 30 पेटी अवैध शराब जब्त की। पीओ जगमोहनलाल मीणा ने बताया कि पचेरी कलां के लक्ष्मण सिंह के घर दबिश दी गई। पशु चारे से भरे एक कमरे के बेसमेंट में हरियाणा निर्मित शराब की 25 पेटी पांच पेटी देशी शराब छुपा कर रखी गई थी।
आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी पुलिस की इस छापामार कार्रवाई से शराब का अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई करने वाली टीम में जमादार बनवारीलाल बुडानिया, कांस्टेबल जयवीर सिंह चौहान, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह, विजय सिंह यादव, अरुण कुमार, रामनिवास शामिल थे। इधर, बुहाना पुलिस ने हंसास तिराहे पर मदनसर के रविदत्त को बाइक पर हरियाणा निर्मित शराब के छह कार्टन ले जाते गिरफ्तार किया है।