पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक का पुतला फूंका

विधायक का पुतला फूंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपजिलाप्रमुख चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को यहां तहसील कार्यालय पर विधायक श्रवण कुमार जिला परिषद सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार का पुतला जलाया गया।

कांग्रेस का जिला प्रमुख बनाने में सहयोगी रही वार्ड 27 की निर्दलीय रचना यादव को कांग्रेस से उप जिला प्रमुख के लिए उम्मीदवार बनाया गया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पहले तो सदस्य के चुनाव में वार्ड 27 से कर्मवीर यादव का टिकट कटवाया गया। जब कर्मवीर की प|ी रचना देवी ने निर्दलीय जीतकर प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया तो उप प्रमुख के चुनाव में रचना को भी क्रॉस वोटिंग करवाकर हरवा दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में सुनील गुर्जर, सुनील कुमार, पवन जांगिड़, रामबीर, कर्मवीर, रणवीर, पवन मेघवाल, रविंद्र आदि शामिल थे। इन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को ज्ञापन भी भेजा।

बुहाना . तहसीलकार्यालय पर मंगलवार को विधायक जिला परिषद सदस्य का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते निर्दलीय जिला परिषद सदस्य के समर्थक।