पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांगिड़ महासभा की बैठक

जांगिड़ महासभा की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांगिड़ महासभा की बैठक

झुंझुनूं | अखिलभारतीय जांगिड़ बाह्मण महासभा जिला शाखा की बैठक रविवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुई। जिलाध्यक्ष मनरूप जांगिड़ ने अध्यक्षता की। इसमें महासभा के संगठन मंत्री शिवकुमार जांगिड़, प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल डूमरा, रीको प्रबंधक अजय विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने समाज की दशा-दिशा सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर बल दिया। समाज का छात्रावास बनाने पर चर्चा की गई। बुहाना तहसील संयोजक राधेश्याम जांगिड़, महेश, मनोहरलाल जांगिड़, संजय बाटेड, शिवकुमार, सुशीलकुमार, ओमप्रकाश, श्यामसुंदर, रामावतार, रविकांत, मुरारीलाल, कैलाशचंद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विद्याधर बरनेला ने आभार व्यक्त किया।