नाम जोड़ने हटाने का काम 15 से
नाम जोड़ने हटाने का काम 15 से
बुहाना| मतदातासूची में मतदाताओं का नाम जोड़ने हटाने का काम 15 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा। इसे लेकर सोमवार को पचायत समिति सभागार में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम कमरूदीन ने बीएलओ को पहचान पत्र संबंधी जरूरी काम निपटाने, मतदाता का नाम जोड़ना, हटाने संशोधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर दो नवंबर को सभी बीएलओ अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र पर बैठकर केंद्र पर आने वाले मतदाता से फार्म जमा किए जाएंगे।
एक्युप्रेशरचिकित्सा शिविर 1 से
बगड़| नारायणीदेवीकालूराम रूंगटा परिवार की ओर से 1 अक्टूबर से एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। नारायण प्रसाद रूंगटा ने बताया कि पहाड़ी मौहल्ले में 1 से 7 15 से 22 अक्टूबर को रूंगटा परिवार की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में डा.जितेंद्रसिंह शेखावत सेवाएं देंगे। दादू द्वारा के महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनदास महाराज के आतिथ्य में शिविर का उद्धाटन होगा।
राजपूतसभा भवन का शिलान्यास
खेतड़ी| पपूरनाके नृसिंह मंदिर के पास सोमवार को शाकंभरी राजपूत सभा भवन का शिलान्यास बीएसएनएल निदेशक भागीरथसिंह निर्वाण ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज समाज शिक्षा के अभाव के कारण और पिछड़ता जा रहा है। वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का है तथा हमें अपने पारम्परिक मूल्यों को बचाते हुए आधुनिक समय के साथ चलना होगा। उन्होंने समाज के मेघावी छात्रों को अपने स्तर पर प्रतिवर्ष बीस हजार रुपए बतौर छात्रवृति देने की घोषणा की। इस दौरान सरपंच रेवती कंवर, मोहनसिंह निर्वाण, महिपालसिंह उजरनवाला, देशराजसिंह गाडराडा, गोकुलसिंह धामावाला, विजयपालसिंह निर्वाण सहित अनेक लोग मौजूद थे।
बीएलओका प्रशिक्षण आज से
खेतड़ी| एसडीएमकोर्ट में संक्षिप्त पुर्ननिरीक्षण मतदाता सूची के लिए मंगलवार से बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू होगा। एसडीएम सुरेश बुनकर ने बताया कि खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या एक से पचास के बीएलओ का प्रशिक्षण मंगलवार को सुबह दस बजे 51 से सौ का दोपहर डेढ़ बजे प्रशिक्षण शुरू होगा। इसी प्रकार बुधवार को भाग संख्या 100 से 150 का सुबह दस बजे तथा 151 से 183 का दोपहर डेढ़ बजे प्रशिक्षण होगा। इस दौरान एक जनवरी 2015 को 18 साल के होने वाले नए मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र बनाने के कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी जाए