गांव के विकास के लिए सरपंच प्रपोजल भेजें : पंचायतीराज मंत्री
बुहाना पंचायत समिति के सरपंचों के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री सुरेंद्र गोयल से मुलाकात कर पंचायतों की समस्याओं से अवगत कराया। सरपंचों ने मंत्री को बताया कि पंचायतों में विकास के नाम पर आए बजट की राशि से बीडीओ ने जेजेवाई का बकाया भुगतान जमा करा दिया। जिससे श्यामपुरा मैनाना, हीरवा, काजला, धुलवा, उदामांडी, गुंती, सुलताना अहिरान पंचायतों के खाते में जीरो बैलेंस हो गया। फिर भी लाखों का बकाया चल रहा हैं। ऐसे में जेजेवाई का बकाया भुगतान विकास कार्य कहां से कराए। सरपंचों ने जेजेवाई का भुगतान का बजट अलग से देने या पीएचईडी द्वारा जमा कराने की मांग की।
भिर्र में जनसमूह के साथ चौपाल पर जाते ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सुरेंद्र गोयल।