सहायता के लिए बढ़े हाथ
पचेरी | दैनिकभास्कर के 11 फरवरी के अंक में ‘बूढ़े कंधों पर भार’ खबर प्रकाशित होने के बाद इस परिवार की सहायता के लिए हिम्मत एनजीओ आगे आया है। एनजीओ अध्यक्ष राजेंद्रसिंह ने बताया कि संग्रामपुरा की बीपीएल बेवा ग्यारसीदेवी मेघवाल तथा बुहाना में केरोसिन तेल छिड़कने से मौत का शिकार हुए दिलीप मेघवाल के परिजनों को आर्थिक सहायता अन्य सामान दिया जाएगा।