पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुहाना पीएमजीएसवाई का चार्ज गुढ़ागौड़जी एईएन के पास

बुहाना पीएमजीएसवाई का चार्ज गुढ़ागौड़जी एईएन के पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीडब्लूडीएईएन होने के बाद भी बुहाना डिविजन की पीएमजीएसवाई का चार्ज गुढ़ागौडज़ी एईएन के पास हैं। अचंभे की बात तो यह है कि गुढ़ागौडज़ी एईएन पहले बगड़ थे, तो भी बुहाना का चार्ज उनके ही पास था।

सूत्रों के अनुसार तीन मार्च को बुहाना एईएन महताब सिंह हलवान को एपीओ करने के बाद जेईएन अशोक यादव को एईएन का चार्ज सौंपा गया था। बुहाना ब्लॉक की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का चार्ज तत्कालीन बगड़ एईएन शंकरलाल के पास था। नवंबर में सूरजगढ़ एईएन राकेश कुमार का तबादला बुहाना बगड़ एईएन शंकरलाल का गुढ़ागौडज़ी हो गया। तबादला के बाद भी विभाग ने बुहाना पीएमजीएसवाई का चार्ज एईएन शंकरलाल को ही सौंपे रखा। ऐसे में योजना की डूमोली में बन रही सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। ग्रामीण इससे खासे परेशान है लेकिन इसकी शिकायत नहीं कर पाते। कोई ग्रामीण शिकायत लेकर बुहाना एईएन कार्यालय में जाता है तो गुढ़ागौडज़ी एईएन के पास चार्ज होने की बात कहकर अधिकारी पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में सरकारी योजना को चूना लग रहा है।

^विभाग ने पीएमजीएसवाई में मेरी पहले से ही अलग से ड्यूटी लगा रखी है। खेतड़ी में भी अलग से एक्सईएन है। पीएमजीएसवाई का चार्ज किसी भी क्षेत्र के अधिकारी को दिया जा सकता है। इसमें तबादले से कोई लेना देना नहीं है। जब भी अधिकारी दूसरे एईएन को चार्ज देने के आदेश जारी करेंगे तो दे दूंगा। -शंकरलाल, एईएनगुढ़ागौडज़ी

^मैंअभी व्यस्त हूं, बाद में बात करेंगे। -प्रतापसिंह, एक्सईनपीएमजीएसवाई

^बुहाना में पहले एईएन का पद खाली था तो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का चार्ज बगड़ एईएन को सौंपा गया था। मैंने बुहाना एईएन का पदभार संभाला लेकिन पीएमजीएसवाई का चार्ज नहीं दिया गया। इस बारे में आला अधिकारियों को अवगत करा चुका हूं। -राकेश कुमार, बुहानाएईएन