- Hindi News
- हथियार लहराते घूम रहे युवकों की सूचना पर दौड़ी पुलिस
हथियार लहराते घूम रहे युवकों की सूचना पर दौड़ी पुलिस
पचेरीपुलिस को मंगलवार शाम खबर मिली कि हरियाणा के सीमावर्ती भालोठ की ढाणी में कुछ युवक धारदार हथियार लहराते घूम रहे हैं।
सूचना पर गांव में भी दहशत छा गई। लोग डर के मारे घरों में दुबक गए। पचेरी एसएचओ पुरुषोत्तम शर्मा मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। एसएचओ ने बताया कि शाम पांच बजे किसी ने सूचना दी कि तीन-चार गाड़ियों में सवार कुछ युवक धारदार हथियार लहराते घूम रहे हैं। नाकाबंदी कराई गई, वे खुद मौके पर गए, इससे पहले ही बदमाश वहां से भाग चुके थे। एसएचओ की मानें तो तलवार लहराने जैसी कोई बात नहीं है। युवकों को पहचानने पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।