झुंझुनूं. बुहाना | महेंद्रगढ़ मार्ग पर रविवार सुबह सागवा के निकट ट्रैक्टर की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो को गंभीर चोटें आई।
भालोठ की ओर से रहे ट्रैक्टर का टायर चिंडालिया के नरेश (17) के ऊपर से निकल गया। घायल सत्यवीर चमन को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। रामनिवास ने मामला दर्ज कराया है।