रक्त जांच शिविर
बुहाना. उमरावसिंह आर्य पीजी कॉलेज पचेरी बड़ी में शुक्रवार को रक्त जांच शिविर आयोजित हुआ। जिसमें 542 छात्र-छात्राओं ने अपने रक्त की जांच कराई। सचिव बलबीरसिंह आर्य ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच एवं व्यायाम के साथ खून के बढ़ोतरी के उपाए बताए। प्राचार्य डा.अनिल कुमारी ने रक्तदान के बारे में विस्तार से बताया। विजेंद्र कुमार यादव, डा.जयभगवान, रामदेव सिंह, सीमा रानी ने भी अपने विचार रखे।