पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम संख्या देख एडीएम ने लगाई लताड़

कम संख्या देख एडीएम ने लगाई लताड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह नामांकन योजना के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति मुख्यालय के आईटी केंद्र पर शिविर फ्लॉप साबित हुआ।

दोपहर बाद निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी ने शिविर में कम लोगों के पहुंचने पर नाराजगी जताई उन्होंने बीडीओ गंगाराम अन्य अधिकारियों को लोगों में जागरूकता लाने प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। एडीएम ने भामाशाह आवेदन फार्मों की भी जांच की। शिविर में 102 लोगों का भामाशाह कार्ड, 45 लोगों का आधार कार्ड के लिए नामांकन किया गया। 35 के खाते खोले गए तथा नौ राशन कार्ड संशोधित किए गए। कम्यूटर ऑपरेटर राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, कर्मवीर, रामनिवास, धर्मवीर, अरविंद्र, संदीप, अमित, नरपाल, प्रीतम कुमार, सोमवीर, अशोक आदि ने एडीएम को बताया कि वे 16 अगस्त से शिविरों में काम कर रहे हैं। उन्हें आज तक भुगतान नहीं मिला।