झुंझुनूं.
गोदबलाहा/बुहाना. हरियाणा के दोहान पच्चीसी क्षेत्र में मोहनपुर के समीप बुधवार सुबह पिकअप में चालक की लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर नारनौल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन में मृतक की पहचान राजस्थान के हसास गांव के अनिल के रूप में हुई।
सूत्रों के मुताबिक राहगीरों ने बुधवार सुबह पिकअप के डाले में लाश देखी तो सन्न रह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोहनपुर सरपंच
विजेंद्र सिंह को दी।
सरपंच की सूचना पर गहली चौकी प्रभारी कृपाल सिंह मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह डीएसपी राजेश सिंह भी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने छानबीन की तो मृतक के गले चेहरे पर चोट के निशान भी पाए। गाड़ी के समीप देशी शराब की खाली बोतल गिलास भी मिले। गाड़ी के कागजात के आधार पर मृतक की शिनाख्त झुंझुनूं जिले के हसास गांव के अनिल कुमार (33) पुत्र रामसिंह के रूप में हुई। इत्तला पाकर मौके पर पहुंचे भाई सुनील ने अनिल की शिनाख्त कर दी। सुनील ने देलवास के भीला उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी।
सामान लेने गया था नारनौल
अनिल अपनी टाटा पिकअप लेकर मंगलवार सुबह बुहाना की शेखावत इंटरप्राइजेज का सामान लेने नारनौल मंडी गया था। परिजनों ने करीब एक बजे फोन किया तो उसने बताया था कि वह सामान खरीद चुका है और दो बजे तक बुहाना पहुंच जाएगा। शाम चार बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने दुबारा फोन किया तो उसने जल्दी घर आने की बात कहकर फोन काट दिया।
वारदात से पहले पी शराब
परिजनोंने अनिल की तलाश की तो पता चला कि मोहनपुर के निकट देशी शराब के ठेके पर अनिल अपने दोस्त देलवास के लीला पुत्र चंद्रपाल लीला के दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। लीला को तलाशने पर मालूम हुआ कि दोपहर साढ़े तीन बजे उन्होंने परचून की दुकान से कुछ सामान खरीदा। गाड़ी लेकर श्मशान घाट के बाहर खड़े देखा था। परिजनों को लीला का
मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
लाशगाड़ी में और सामान गायब
अनिल की लाश गाड़ी में पीछे पड़ी थी। चेहरे गले पर चोट के निशान थे। भाई सुनील ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गाड़ी से संबंधित फर्म का करीब सवा लाख रुपए का सामान गायब है। अनिल के सामान खरीददारी में शेष बचे 35 हजार, एक सोने की चेन, एक अगूंठी मोबाइल फोन भी था, जो पुलिस परिजनों को शिनाख्त के समय बरामद नहीं हुआ।