पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने रोका काम

ग्रामीणों ने रोका काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटिया ईंट काम में लेने का आरोप

बुहाना| ग्रामपंचायत झांझा के कलवा गांव के रामावि के सामने बनाए जा रहे खुर्रे के काम को ग्रामीणों ने बंद करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि खुर्रे में घटिया ईंट काम में ली जा रही है। काम बंद करवा एक नंबर की ईंट लगाने की मांग की। सूचना पर कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र, सरजीत, बाबूलाल, घीसाराम, अमरसिंह, हवासिंह, सोमेश, सीताराम, गजानंद सेठ सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

^आगेका काम एक नंबर की ईंटों से करवाया जाएगा। -रूड़ीदेवी, सरपंच

^खुर्रेमें घटिया ईंट काम में लेने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने काम बंद करवा दिया। सरपंच को पाबंद कर एक नंबर की ईंट से ही काम करने के आदेश दिए जाएंगे। -गंगाराम,कार्यवाहकबीडीओ