पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटेज देखकर नकाबपोशों की तलाश में जुटी पुलिस

फुटेज देखकर नकाबपोशों की तलाश में जुटी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणासीमा से सटे कुहाड़वास से शनिवार रात एसबीबीजे की एटीएम मशीन उठा ले जाने वालों की तलाश में हरियाणा यूपी में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। वहां की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर नकाबपोशों की पहचान में लगी हुई है।

डीएसपी मदनदान सिंह के अनुसार फुटेज देखकर मशीन चोरों को उनकी कद-काठी पहनावे के आधार पर पहचानने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्पष्ट दिखाई नहीं देने से बार-बार फुटेज देख रहे हैं। पुलिस वारदात से सप्ताह भर पहले के फुटेज भी देख रही है ताकि उस दौरान एटीएम केबिन में आए लोगों की कद-काठी पहनावे का नकाबपोशों से मिलान किया जा सके। फुटेज में दो चोरों ने टी-शर्ट एक ने शर्ट पहनी हुई है। तीनों चोरों की हवाई चप्पल नकाब एक जैसे हैं तथा उम्र 18 से 22 साल के बीच होने का अनुमान है। वे मेवात या यूपी के हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार तड़के करीब पौने तीन बजे तीन नकाबपोश कुहाड़वास में एसबीबीजे शाखा के बाहर लगी एटीएम मशीन को उठा ले गए थे।

फुटेज देखते जांच अधिकारी।

एटीएम को बाहर निकालते दिख रहे हैं।

एटीएम को तार से बांधते नकाबपोश।