झारोड़ा के नीरज को हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल
खुड़ोत के अजय ने वेट लिफ्टिंग में स्वर्ण जीता
अलसीसर | गुवाहाटीमें चल रहे साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर खुड़ोत के अजयसिंह शेखावत का चयन ओलंपिक ट्रायल के लिए हो गया। वे नौ मार्च को पटियाला में इंडिया कैंप में ट्रायल देंगे। अजय ने सैफ गेम्स में वेट लिफ्टिंग (77 किग्रा कैटेगरी) में 305 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। अजय ने 136 किलो स्नेच और 169 किग्रा क्लीन एंड जर्क में 305 किग्रा वजन उठाकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। वे प्रदेश के पहले ऐसे वेट लिफ्टर बन गए हैं। 5 फुट 10 इंच हाइट वाले और महज 19 साल के अजय की लगातार सफलताओं से देश को अब ओलंपिक में मेडल की उम्मीद है। खास बात यह है कि अजयसिंह एशियन गेम्स में सीनियर वर्ग में अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इससे पहले राजस्थान का कोई भी खिलाड़ी यहां तक नहीं पहुंच सका था। शेष| पेज 4
खुड़ोत
अबनौ मार्च को पटियाला में इंडिया कैंप में अजय का रियो ओलंपिक-2016 के लिए ट्रायल होगा। अजय सिंह ने दैनिक भास्कर को फोन पर बताया कि नौ मार्च को ओलंपिक के लिए उनका इंडिया कैंप, पटियाला के लिए चयन हुआ है, जहां ट्रायल होगा, अगर स्नेच में वे 170 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 210 किग्रा वेट उठा लेते हैं तो ओलंपिक गेम्स के लिए वे चुने जा सकते हैं। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वे ओलंपिक में खेलने का अपना सपना पूरा कर सकें और ओलंपिक मैडल हासिल कर देश का गौरव बढ़ा सके।
बाक्स
अजय को खेल संगठनों ने दी बधाई
साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर अजयसिंह को बधाइयां मिल रही हैं। राजस्थान भारोतोलन संघ के अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव रवि शर्मा, जिला भारोतोलन संघ के अध्यक्ष मांगूसिंह शेखावत, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जिला भारोतोलन संघ के सचिव अजय प्रेमी, जिला खेल अधिकारी मनीराम नायक, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील चाहर, एडीईओ (शारीरिक शिक्षा) गुलझारीलाल जानू, डाइट के उप प्राचार्य अमरसिंह पचार, मदनसिंह, जिला साफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह खीचड़, उपाध्यक्ष बलवीरसिंह ढाका, व्याख्याता मनीष चाहर, रतनलाल शर्मा, सत्यवीरसिंह झाझड़िया, मालीराम ओला, राजेश ओला आदि खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
अजयसिंह।
नीरज कुमार।