फसलों पशुपालन के लिए प्रशिक्षण
झारोड़ामें बुधवार को किसानों को फसलों पशुओं के लिए प्रशिक्षण दिया गया। डा. दिनेश कुमार ने पशुओं में मौसमी बिमारियों के लक्षण उपचार के बारे में बताया और टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ ओपी बलवदा ने नमी उच्च तापमान की स्थिति में मेथी जौ की फसल में एफ्रीडस आने की अवस्था में मिथाइल पैराथिमान का 20 से 25 किलो प्रति हैक्टर छिड़काव करने की सलाह दी। चने में दीमक उपचार की भी जानकारी दी। प्रशिक्षण में कृषक मित्र कमल सिंह, सूबे. जगदेव सिंह, अजय, युद्धवीर, महिपाल, कर्णसिंह, ओमप्रकाश, मनवीर, विद्यादेवी, सुलोचना, रामकोर, सुरेंद्र, फूलकंवर सहित कई किसान मौजूद थे।