पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी से सामान चुराने के पहले शराब पिलाकर की थी हत्या

गाड़ी से सामान चुराने के पहले शराब पिलाकर की थी हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुहाना |गाड़ीमें भरा सामान नकदी चुराने के लिए ही हंसास के युवक की हरियाणा में शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी। वारदात में नारनौल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य अभियुक्त सहित तीन अभी फरार हैं। पुलिस ने मुताबिक गिरफ्तार आरोपी देवलावास के सुरजीत उर्फ धौलिया ने बताया कि उसने देवलावास के भीला के साथ मिलकर पिकअप में भरा सामान नकदी चुराने के लिए ड्राइवर हंसास के अनिल की हत्या की थी। चार लोग और भी शामिल थे। पुलिस ने सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से माल की बरामदगी अन्य साथियों के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि हरियाणा के दोहान पच्चीसी क्षेत्र में नौ दिसंबर को पिकअप में अनिल का शव मिला था। भाई सुनिल ने देवलावास के भीला उसके दोस्तों के खिलाफ अनिल की हत्या करने गाड़ी से सामान, 35 हजार रुपए नकद चुराने का मामला दर्ज कराया था।