एफआईआर दर्ज कराने के दिए थे आदेश
सार्वजनिक ट्यूबवैल पर तारबंदी कर खेत की सिंचाई
सहड़के तन में बसी ढाणी में सार्वजनिक ट्यबवैल से पानी नहीं भरने देने खेत की सिंचाई करने की शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है।
लोगों ने एसडीएम, जलदाय विभाग को शिकायत की है। कुंभाराम, विजय कुमार प्रजापत, संतोष देवी, सुभाष, प्रमिला, चम्मा, मोनिका, फूलीदेवी ने बताया कि पेयजल किल्लत से राहत के लिए एमएलएल कोटे से सार्वजनिक ट्यूबवैल खुदवाया गया था। लेकिन एक व्यक्ति ट्यूबवैल के चारों और तारबंदी कर स्वयं के खेत में सिंचाई कर रहा है। पानी भरने के लिए जाने पर झगड़ा करने का भी आरोप लगाया गया है। लोगों ने बताया कि 19 नवबंर से एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
^एसडीएम के आदेश की पालना कर रामस्वरूप कुम्हार के खिलाफ पचेरी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दी थी। उसके बाद कार्रवाई नहीं होने पर दो-तीन बार स्वयं थाने पर भी गया था। वैसे गांव के सिंगल फेस ट्यूबवैल ग्राम पंचायत ही संचालित करती है। पंचायत को भी जन उपयोग में ही काम लेने के निर्देश दिए थे। -रामसिंह,जलदायविभाग एईएन