पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस को मिले सुराग चार दोस्तों पर शक

पुलिस को मिले सुराग चार दोस्तों पर शक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हसासके अनिल की हत्या के मामले में पुलिस को पुख्ता सुराग मिले हैं। हरियाणा पुलिस मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने पुलिस को तीन अन्य की पहचान बताई है, जो वारदात में शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अनिल हत्याकांड में उसके दोस्त देवलावास के भीला ने पूछताछ में पथाना, ढाणा देवलावास के तीन युवक और शामिल होना बताया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही खुलासा करने की बात कही। गौरतलब है कि हरियाणा के दोहान पच्चीसी क्षेत्र के मोहनपुर के समीप बुधवार को पिकअप गाड़ी में अनिल का शव मिला था। मृतक के भाई सुनील ने देवलावास के भीला अन्य दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।