पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

पानी के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुहाना. कस्बेके वार्ड 10 में पानी सप्लाई नहीं होने से परेशान महिलाओं ने गुरुवार को पंचायत समिति सदस्य शारदा सैन के नेतृत्व में जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों से तीन दिन में एक बार पानी सप्लाई करने की मांग की। कहा कि उन्हें घर का काम छोड़कर दूर-दराज से पानी लेकर आना पड़ता है। उनका आरोप था कि पानी सप्लाई करने वाला कर्मचारी सप्लाई में भेदभाव करता है। कार्यालय पर अधिकारी नहीं होने पर महिला तहसील कार्यालय पहुंची। वहां तहसीलदार बृजेश कुमार ने एईएन से वार्ता कर पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में उषा देवी, आशा देवी, लाडो बाई, अनिता, सुनिता, सरोज, बीमला देवी आदि शामिल थीं।