कच्ची बस्ती विकास कार्यक्रम शुरू कराओ
बूंदी. तृणमूलकांग्रेस पार्टी की बैठक संभागीय सचिव सतीश जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बूंदी में एकीकृत आवास एवं कच्ची बस्ती विकास कार्यक्रम चालू कराने की केंद्र राज्य सरकार से मांग की गई। साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए टेली मेडिसिन योजना भी चालू करने, सार्वजनिक स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने की मांग की गई। बैठक में महावीर सैनी, रामलाल पटेल, भीमराज, सत्यनारायण नामा, रामबाबू शर्मा, गीता बाई, धनकंवर गौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।