गोपीदत्त दौराश्री की पुण्यतिथि मनाई
बूंदी. स्वतंत्रतासेनानी और विश्व यात्री गोपीदत्त दौराश्री की बुधवार को विश्व भारती माध्यमिक विद्यालय में 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके पौत्र शुभांक दौराश्री,अक्षय दौराश्री, स्कूल स्टाफ और बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाध्यापक विश्वनाथ भारद्वाज ने दौराश्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। राजकुमार दाधीच ने उनके चरित्र और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उनके पैतृक गांव में पुत्र अनिल दौराश्री और ग्रामीणों ने गायों को हरा चारा और मछलियों को दाना डाला।