सामूहिक तर्पण संस्कार 23 को
बूंदी. गायत्रीशक्ति पीठ में सर्वपितृ अमावस्या पर 23 सितंबर सुबह आठ बजे सामूहिक तर्पण संस्कार कराया जाएगा। मुख्य ट्रस्टी कृष्णगोपाल कमल ने बताया कि इसमें भाग लेने वाले स्नान के लिए अपने साथ एक जोड़ी कपड़े और पुरुष धोती लेकर आएं। संस्कार में जम्मू कश्मीर की बाढ़ में मारे गए लोगों, देश के शहीदों एवं स्वयं के पितरों को सामूहिक तर्पण कर जलांजलि दी जाएगी।