संस्था प्रधानों की बैठक 22 को
बूंदी. संस्थाप्रधानों की प्रशासनिक बैठक 22 सितंबर सुबह 10.30 बजे सथूर सेकंडरी स्कूल में आयोजित होगी। डीईओ (मा.) पारसचंद जैन ने बताया कि इसमें सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर निर्देश दिए जाएंगे। सभी संस्था प्रधान कार्यवाहक संस्था प्रधान बकाया सूचनाओं के साथ इस बैठक में भाग लें। अनुपस्थित रहने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।