पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखेरी में 5 घंटे बिजली बंद

लाखेरी में 5 घंटे बिजली बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखेरी में 5 घंटे बिजली बंद

लाखेरी.विद्युत निगम द्वारा लाइनों के रखरखाव को लेकर गुरुवार सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक कस्बे के 132 केवी जीएसएस से जुडे़ करवर, इंद्रगढ़,घाट का बराना एवं दौलतपुरा जीएसएस की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी जेईएन पीके आसुका ने दी।

अधिकारियोंकी बैठक निरस्त

बूंदी.राजस्व अधिकारियों की गुरुवार को कलेक्टर आनंदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक किसी कारणों से निरस्त कर दी गई है।

बसोलीमें तेजाजी मेला आज से

बसोली.पंचायत मुख्यालय पर तीन दिवसीय वीर तेजाजी मेले की शुरुआत गुरुवार से होगी। मेला संयोजक भागचंद नुवाल ने बताया कि तेजाजी के थानक पर सुबह दस बजे डस्सियां काटी जाएगी। मेले में शुक्रवार को आर्केस्ट्रा कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

73वाहनों के चालान बनाए

बूंदी।पुलिस ने बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके 73 वाहनों के चालान बनाए हैं।